



आयकर में राहत नहीं, बजट से निम्न व मध्यम वर्ग को झटका, शेयर बाजार गिरा : निर्मल झुंझुनवाला

डीजे न्यूज, गिरिडीह : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत आम बजट को लेकर मिली प्रतिक्रिया में कहा गया है कि बजट में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और गंभीर बीमारियों की दवाइयों की कीमत घटाने जैसी कुछ घोषणाएं जरूर की गई हैं, जो सराहनीय हैं।
लेकिन प्रतिक्रिया में यह भी कहा गया कि राजस्व में लगातार वृद्धि के बावजूद आयकर में कोई नई छूट नहीं दी गई। वहीं भागीदारी फर्मों पर लगने वाले अधिकतम आयकर में भी कोई कमी नहीं की गई, जिससे व्यापारियों व उद्यमियों को राहत नहीं मिल सकी।
चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल झुंझुनवाला ने बताया कि कुल मिलाकर बजट निम्न एवं मध्यम वर्ग के लिए निराशाजनक है। बजट के बाद शेयर बाजार में आई भारी गिरावट को भी इसकी प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है।




