समस्या समाधान एवं तनाव प्रबंधन के प्रति बच्चों को किया गया जागरूक

Advertisements

समस्या समाधान एवं तनाव प्रबंधन के प्रति बच्चों को किया गया जागरूक

डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद): बिरसा मुंडा शिशु निकेतन, सालदाहा, राजगंज में शुक्रवार को पियर एजुकेटर एवं पियर वॉलेंटियर के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को प्रॉब्लम सॉल्विंग एवं तनाव प्रबंधन के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम का आयोजन कायाकल्प, जिला नशा मुक्ति केंद्र, यंग एक्शन फॉर मास, याम इंडिया, धनबाद के सहयोग से तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के प्रायोजन में किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने बताया कि वर्तमान समय में बच्चों में तनाव की समस्या तेजी से बढ़ रही है, जिसका प्रभाव उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है।
डीडीएसी धनबाद के अरूण कुमार ने बच्चों को तनाव से होने वाले दुष्प्रभावों एवं उनसे बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के उपरांत बच्चों द्वारा एक छोटी टीम-आधारित गतिविधि भी कराई गई, जिससे उन्हें आपसी सहयोग एवं टीम वर्क का महत्व समझने का अवसर मिला।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक धनंजय प्रसाद महतो ने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि आपसी सहयोग की भावना और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त होना पूरे समाज के लिए आवश्यक है। बच्चों को सामाजिक गतिविधियों से जोड़कर ही एक बेहतर समाज का निर्माण संभव है।
इस अवसर पर डीडीएसी कायाकल्प धनबाद की सेंटर कोऑर्डिनेटर पुनीता खलखो, अरूण कुमार दास, उमेश पासवान, नीरज सिंह, विद्यालय सचिव मनसा राम मुर्मू सहित विद्यालय के सहायक निदेशक अघनू रवानी, उप-प्राचार्य बरुण कुमार महतो तथा अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं पियर एजुकेटर उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top