प्री-बोर्ड परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे छात्रों को किया सम्मानित 

Advertisements

प्री-बोर्ड परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे छात्रों को किया सम्मानित

 

उत्क्रमित उच्च विद्यालय ओझाडीह में दसवीं के छात्र-छात्राओं का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : उत्क्रमित उच्च विद्यालय ओझाडीह कटनिया के प्रांगण में वर्ग दशम के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसएसएलएनटी महिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शर्मिला रानी एवं अंग्रेजी विभाग सह परीक्षा नियंत्रक डॉ. कविता कुमारी शामिल हुईं।

इस अवसर पर अतिथियों द्वारा विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। साथ ही बच्चों को स्नेहाशीष देते हुए प्री-बोर्ड परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेवानिवृत्त शिक्षक ब्रह्ममदेव महथा, प्रभारी प्रधानाध्यापक काजी इम्तियाज हुसैन तथा सहायक शिक्षक सुखलाल हेंब्रम, हरेंद्र नाथ मंडल, मनोहर सिंह, संतोष कुमार आनंद, रीता हेंब्रम, लखीराम कुमार, पारो मिला, नीलू मुर्मू, शमीम अंसारी, खगेन कुमार, उत्तम कुमार गौतम सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगामी बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top