



बाघमारा विधायक ने लाइब्रेरी हेतु उपलब्ध कराई पुस्तकें

बाघमारा के 69 स्कूलों में किया जाएगा 488 पुस्तक का वितरण
डीजे न्यूज, महुदा(धनबाद):मध्य विद्यालय राधानगर में शुक्रवार को आयोजित सादे समारोह में संकुल के 10 विद्यालयों को पुस्तकालय हेतु पुस्तक वितरित किया गया। विधायक शत्रुघ्न महतो ने पुस्तक प्रदान किया। मध्य विद्यालय राधानगर ,उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुलटांड, उत्क्रमित मध्य विद्यालय धर्माबांध , प्राथमिक विद्यालय पाथरगड़िया ,प्राथमिक विद्यालय भुरूंगिया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय तारगा, मध्य विद्यालय कुमारडीह , उत्क्रमित मध्य विद्यालय बागड़ा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलाखोंदा और उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुरलीडीह को विधायक निधि से लाइब्रेरी हेतु प्रत्येक विद्यालय को 488 पुस्तकें वितरित की गई। मौके पर मुखिया महेश पटवारी ,पंचायत समिति सदस्य अजय कुमार दास, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के संगठन मंत्री श्रवण कुमार महतो ,प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार लाला, गया के पार्षद मनोज कुमार गुप्ता ,सुरेन महतो ,रामानुज सिंह, संदीप कुमार गुप्ता ,राजू रविदास, अनुराधा सिन्हा ,कुमारी रंभा ,नेहा भारती ,हिमांशु कुमार ,वासुदेव खवास ,नंदकिशोर, मोहम्मद असलम गुंजीलाल महतो पंकज कुमार कृष्ण मोहन महतो रवि शंकर आदि मौजूद थे । मालूम हो कि बाघमारा के विधायक शत्रुघ्न महतो ने अपने विधायक निधि से बाघमारा के 69 विद्यालयों को लाइब्रेरी के लिए 488 पुस्तक वितरित कर रहे हैं।




