हमारा लोकतंत्र हमारी अमूल्य निधि : प्राचार्य राहुल कुमार दे संत मैथ्यूज हाई स्कूल राजगंज में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Advertisements

हमारा लोकतंत्र हमारी अमूल्य निधि : प्राचार्य राहुल कुमार दे

संत मैथ्यूज हाई स्कूल राजगंज में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद):संत मैथ्यूज हाई स्कूल, राजगंज में 77वां गणतंत्र दिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक  रविन्द्र चंद्र दे ने राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया। छात्र-छात्राओं ने आकर्षक झांकियों के साथ क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से प्रभात फेरी निकाली। झाकियों का मुख्य आकर्षण जोहर झारखण्ड था जिसमें भारत माता (अंतरा कुमारी कक्षा 9 की छात्रा एवं अंजली  कुमारी, तृप्ती पॉल) रोहशन चौरसिया भगवान बिरसा मुंडा, सोराई नृत्य को दिखाया गया जिसमें रितिका, नीतू , दीपिका, जो शांति का संदेश  दे रही है, कक्षा 7 एवं 8 के छात्र के द्वारा मानव पिरामिड से सबको अचंभित कर दिया। हर कोई राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत दिखा।

प्राचार्य राहुल कुमार दे ने कहा कि हमारे देश का लोकतंत्र हमारी अमूल्य निधि है। इसे अक्षुण्ण बनाए रखना हम सभी देशवासियों का परम कर्तव्य है।
इस अवसर पर पूर्व प्रधानाध्यापक धनबाद सिटी स्कूल के  टी के सिन्हा उपस्तिथ थे। शिक्षक रामकृष्ण नियोगी, सृष्टिधर बाउरी, दिलीप बाउरी, माधव स्वर्णकार, लक्ष्मी कुमारी, अश्विनी कुमारी, शीतल, पिंकी, पूजा, रीना, प्रताप, अनीता, आनंद, अंजलिरानी, शुभम, विवेक, सुखदेव एवं स्कूल कैबिनेट सदस्य लखीराम रजवार  (हेड बॉय) चारों हाउस के सदस्य आदि उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top