



महुदा व भाटडीह में शांति समिति की बैठक

पूजनोत्सव को लेकर दिया गया निर्देश
डीजे न्यूज, महुदा (धनबाद): सरस्वती पूजा को लेकर महुदा थाना तथा भाटडीह ओपी परिसर बुधवार को शांति समिति सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में डीजे पर प्रतिबंध, निर्धारित तिथि पर प्रतिमा विसर्जित करने सहित आवश्यक निर्देश दिए गए।
महुदा में अंचल निरीक्षक रंजीत कुमार, एस आई कमलेश कुमार , ए एस आई अब्दुल कलाम अंसारी , विष्णु कुमार साह , मनोहर सिंह , बिनोद कुमार सिंह , सुबल कुमार गयाली ,भाजपा के जिला महामंत्री धनेश्वर महतो , मुखिया महेश कुमार पटवारी , मुखिया सुर्यकांत महतो , मुखिया प्रतिनिधि रामेश्वर महतो , मुखिया प्रतिनिधि शिबु महतो , पंसस रूपदेव रवानी , सीमन्तो महतो , भरत महतो , करामत अंसारी, डेगलाल महतो , हरेलाल दास , कमल प्रसाद महतो ,श्यामलाल महतो आदि थे ।
भाटडीह ओपी की बैठक में प्रभारी अनूप कुमार सिंह, महुदा पंचायत के मुखिया बदरूद्दीन अंसारी , हाथुड़ीह पंचायत के पूर्व मुखिया सम्पद घोषाल , पंचायत समिति सदस्य जमशेद अंसारी , लखन महतो , नन्दलाल दशौन्धी , गौतम कुमार , विवेक कुमार महतो , संजय कुमार मुर्मू आदि उपस्थित थे।



