सिमराढाब पंचायत के युवा ही बगोदर में पार्टी का भविष्य : नागेंद्र महतो 

Advertisements

सिमराढाब पंचायत के युवा ही बगोदर में पार्टी का भविष्य : नागेंद्र महतो

 

सिमराढाब में भाजपा का वनभोज सह मिलन समारोह, एकजुटता और संगठन की मजबूती पर जोर

डीजे न्यूज, बिरनी (गिरिडीह) : बिरनी प्रखंड अंतर्गत सिमराढाब पंचायत में शुक्रवार को भाजपा द्वारा माँ डबरसैनी शक्ति पीठ पहाड़ की तलहटी स्थित ताराटांड में वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा तथा जिला परिषद उपाध्यक्ष सह भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस अवसर पर विधायक नागेंद्र महतो ने पार्टी संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुए कहा कि सिमराढाब पंचायत के युवा ही पार्टी का भविष्य हैं। इस तरह के आयोजनों से कार्यकर्ताओं में एकजुटता बढ़ती है और संगठन और मजबूत होता है। उन्होंने मुखिया दिलीप दास सहित पंचायत के नवयुवकों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला परिषद उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव ने कहा कि संगठन के लिए कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। उन्होंने सिमराढाब पंचायत के युवाओं एवं मुखिया की सक्रिय भूमिका की सराहना की।

भाजपा नेता सह मुखिया दिलीप रविदास ने अपने संबोधन में कहा कि युवा शक्ति ही सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव से लेकर विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव तक पंचायत की जनता ने परिवर्तन का संदेश दिया है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। मुखिया ने आरोप लगाया कि कुछ लोग गंदी राजनीति कर पंचायत नेतृत्व को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पंचायत की जनता अब सब समझ चुकी है।

वनभोज कार्यक्रम का आयोजन सिकेन्द्र राणा, बिरेन्द्र साव एवं पंकज यादव के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा, लक्ष्मण दास, राजदेव साव, लक्ष्मण सिंह, अरबिंद मोदी, प्रोफेसर सुरेन्द्र कुशवाहा, तुलसी यादव, गुरुदेव प्रसाद, निर्मल साव, राजू विश्वकर्मा, दिनेश तुरी, उमेश साव, पंकज यादव, मुकेश सिंह, विशुन साव, छत्रधारी दास, मुकुंद प्रसाद, वेदों महतो, उमाचरण शर्मा, किसुन राणा, अजय साव, वृजनन्द वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पंचायतवासी उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top