बलियापुर व परसबनिया में याद किए गए शहीद महेंद्र सिंह
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): किसान संग्राम समिति तथा भाकपा माले के परसबनिया स्थित कार्यालय परिसर में शुक्रवार को अलग-अलग श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान भाकपा माले के दिवंगत विधायक शहीद महेंद्र सिंह की 21वीं शहादत दिवस पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया। शहीद महेंद्र सिंह के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने शहीद महेंद्र सिंह को दलित, मजदूर एवं किसानों का सच्चा नेता बताते हुए उनके विचारों पर चलने का सकंल्प लिया। पार्टी के प्रखंड सचिव मुखिया गणेश महतो, विधायक प्रतिनिधि देवाशीष पांडे, शीतल दत्त, वरिष्ठ नेता सुधीर महतो, मुखिया राजाराम रजक, फूलचंद बाउरी, आसमान मरांडी, विशाल सोरेन, साजन कुमार, जागू महतो आदि थे।