Advertisements
बलियापुर में शिबू सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती रविवार को बलियापुर बाजार चौक पर मनाई गई। बलियापुर प्रखंड झामुमो की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ता एवं समर्थकों ने पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्हें झारखंड निर्माता बताते हुए उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया गया। मौके पर पार्टी के युवा नेता जग्गू महतो, प्रखंड अध्यक्ष हैदर अली अंसारी, प्रखंड सचिव निर्मल रजवार, रमेश महतो, अब्दुल कादिर समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक थे।