

























































सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों का किया गया समापक भुगतान

डीजे न्यूज, धनबाद: मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान दिसंबर माह में सेवानिवृत होने वाले 45 कर्मचारियों का समापक भुगतान किया गया। विदित हो कि धनबाद मंडल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के समापक भुगतान को प्राथमिकता दी जाती है। मंडल प्रशासन सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उल्लेखनीय है कि धनबाद मंडल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के समापक भुगतान की प्रक्रिया को सरल और तेज बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। मंडल प्रशासन सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए हमेशा तत्पर रहता है।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया गया एवं उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया गया। उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर मंडल के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।



