न्यूज 11 भारत के सीईओ अरूप के पिता का निधन, शोक संवेदनाओं का तांता

Advertisements

न्यूज 11 भारत के सीईओ अरूप के पिता का निधन, शोक संवेदनाओं का तांता

डीजे न्यूज, धनबाद: न्यूज 11 भारत के सीईओ अरूप चटर्जी  के पिता अनूप चटर्जी का  असामयिक निधन बुधवार को अशर्फी अस्पताल में हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर अध्यक्ष श्रवण राय, जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष शेखर सिंह एवं मंडल अध्यक्ष हुल्लास दास आदि भूली पहुंचे। सभी ने स्वर्गीय अनूप चटर्जी पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। शोक प्रकट करने वालों में भूली मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता, सत्येंद्र ओझा, इंद्रकांत झा, प्रयाग रविदास, कुणाल रंजन, निवर्तमान वार्ड पार्षद अशोक यादव सहित कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल हैं।

विधायक ने जताया शोक

धनबाद विधायक राज सिन्हा ने स्वर्गीय अनूप चटर्जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शोक संतृप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top