झारखंड शैक्षिक कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजेश वर्मा का बिरनी में भव्य स्वागत

Advertisements

झारखंड शैक्षिक कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजेश वर्मा का बिरनी में भव्य स्वागत

डीजे न्यूज, बिरनी(गिरिडीह) : झारखंड शैक्षिक कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश सचिव एवं बिरनी की चितरना निवासी राजेश प्रसाद वर्मा को बनाए जाने पर प्रखंड मुख्यालय समेत बरहमसिया एवं गांडो में ग्रामीणों व कांग्रेसी नेताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

नवनियुक्त प्रदेश सचिव राजेश वर्मा ने सबसे पहले बिरनी प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा दिए गए संविधान, कानून एवं मार्गदर्शक सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। इसके बाद कांग्रेसी नेताओं एवं ग्रामीणों ने उन्हें फूल-मालाओं व गुलदस्तों से सम्मानित कर बधाई दी।

स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए नवनियुक्त झारखंड शैक्षिक कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेश प्रसाद वर्मा ने पार्टी के केंद्रीय नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे जनता के बीच रहकर पूरी निष्ठा से निभाया जाएगा तथा संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे जमीन पर उतरकर जनता के लिए काम करेंगे।

इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष निरंजन राय ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मनरेगा एक्ट को समाप्त कर जीरामजी ग्रामीण विकास योजना लाने की साजिश की जा रही है, जिससे महात्मा गांधी के नाम और उनकी सोच को धूमिल करने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मनरेगा एक्ट को खत्म नहीं होने दिया जाएगा और इसके लिए कांग्रेसी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करने को तैयार हैं।

कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेसी नेता पिंकू वर्मा ने किया। स्वागत समारोह में कांग्रेस नेता देवेन्द्र मेहता, प्रमोद राय, सुरेन्द्र वर्मा, गुली महतो, दीपक वर्मा, असलम मलिक, आदित्य तिवारी, योगेंद्र गुप्ता सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top