महुदा के दीपा कुमारी को मिला गोल्ड मेडल राज्यपाल ने किया सम्मानित

Advertisements

महुदा के दीपा कुमारी को मिला गोल्ड मेडल

राज्यपाल ने किया सम्मानित

डीजे न्यूज, महुदा (धनबाद): बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद में शुक्रवार को आयोजित द्वितीय दीक्षांत समारोह में महुदा के दीपा कुमारी को सम्मानित किया गया है। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दीपा को गोल्ड मेडल प्रदान किया। दीपा विश्वविद्यालय की छात्रा हैं।
सोशलॉजी /  समाज शास्त्र पोस्ट ग्रेजुएट में  विश्वविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है।
दीपा महुदा के हाथुडीह पंचायत के कचर्रा बस्ती की निवासी हैं। वह झारखण्ड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के संस्थापक शंकर रवानी की भतीजी हैं।  दीपा को सम्मानित करने पर पूरे परिवार एवं कचर्रा गाँव के लोगों में काफी हर्ष एवं खुशी का वातावरण हैं । दादा मोजी लाल रवानी, चाचा हरिहर रवानी, गोरंगों रवानी ,चुनु लाला रवानी माता आशा देवी, चाची ममता रवानी, भाई रविन्द्र रवानी आदि ने खुशी का इजहार किया हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top