

























































राष्ट्रीय जूनियर थांग-ता चैंपियनशिप में झारखंड को तीन पदक

धनबाद की कशिश को कांस्य
डीजे न्यूज, धनबाद: कर्मवीर नवीन चंद्र बोर्डोलोई इंडोर स्टेडियम, सरुसजाई, गुवाहाटी में आयोजित 31वीं राष्ट्रीय जूनियर थांग-ता चैंपियनशिप में धनबाद की कशिश कुमारी ने कांस्य पदक जीता है। वह झारखंड के तरफ से खेल रही थी। 22 से 24 दिसंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में रांची की कौशिकी सिंह ने रजत तथा पलामू के रेहान कादरी कांस्य पदक जीतने में सफल रहे। ज्ञात हो कि उक्त 3 दिवसीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप में रामस्वरूप हेम्ब्रम के नेतृत्व में झारखंड से 14 खिलाडियों ने भाग लिया था। सभी पदक विजेता खिलाडियों को झारखंड थांग-ता संघ के संरक्षक सुनील कुमार, अध्यक्ष रंजीत केशरी, महासचिव मनोज शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल तुलसयान, कोच ममता पांडे, सोनामोती कुमारी के अलावा रेजा इश्तियाक, पवन बरनवाल, प्रियरंजन कुमार आदि ने बधाई दी है।



