



भूली में अटल जयंती समारोह का भव्य आयोजन

दो सौ जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण
राष्ट्रसेवा, सुशासन और गरीब-कल्याण को समर्पित रहा अटल जी का जीवन: कर्मवीर सिंह
अटल जी ने सुशासन, विकास और राष्ट्रवाद को नई दिशा दी: विधायक राज
नैतिकता सुचिता गरिमा और मर्यादा के पक्षधर थे अटल जी: पूर्व सांसद पीएन सिंह
डीजे न्यूज, धनबाद: भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी एवं सुशासन दिवस के अवसर पर भूली ई-ब्लॉक स्थित अटल स्मृति पार्क में गुरुवार को जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई।
इस अवसर पर ठंड से बचाव के उद्देश्य से करीब 200 जरूरतमंद महिलाओं के बीच कंबल का वितरण किया गया।
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और गरीब-कल्याण को समर्पित रहा। उन्होंने स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के माध्यम से देश के चारों कोनों को आपस में जोड़कर प्रमुख औद्योगिक, कृषि ,रक्षा ,पर्यटन , शिक्षा और सांस्कृतिक केंद्रों को संसाधन उपलब्ध कराया। सुशासन दिवस के अवसर पर जरूरतमंदों की सेवा करना ही अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि है। भारतीय जनता पार्टी समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि अटल जी ने देश को सुशासन, विकास और राष्ट्रवाद को नई दिशा दी। उनकी जन्म शताब्दी के अवसर पर भूली अटल स्मृति पार्क में यह सेवा कार्यक्रम आयोजित कर हम सभी स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। गरीबों, महिलाओं एवं जरूरतमंदों की सेवा ही अटल जी के विचारों को आगे बढ़ाने का माध्यम है।
पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि अटल जी राजनीतिक क्षेत्र में नैतिकता सुचिता गरिमा और मर्यादा के पक्षधर थे।
जिला महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि
अटल जी का व्यक्तित्व प्रेरणास्रोत है। सुशासन दिवस पर कंबल वितरण जैसे सेवा कार्य समाज के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। पार्टी कार्यकर्ता अटल जी के आदर्शों पर चलते हुए निरंतर जनसेवा के कार्य करते रहेंगे।

जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता भूली मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने की। संचालन संकट मोचन पांडेय ने किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
अंत में सभी उपस्थित जनों ने अटल जी के आदर्शों को आत्मसात करने एवं सुशासन के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा के जगजीवन नगर स्थित आवासीय कार्यालय में भी सुबह अटल जयंती समारोह मनाई गई।
अटल जी के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पण किया गया।
मौके पर जिला महामंत्री मानस प्रसून ,जिला उपाध्यक्ष अजय निषाद, वीरेंद्र हांसदा, जिला मंत्री पंकज सिन्हा, अर्चना सिंह, केंदुआ मंडल अध्यक्ष रंजय सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुमन सिंह, ललन मिश्रा, श्रीनिवास सिंह, अशोक यादव, ललन मिश्रा ,बबलू सिंह, विष्णु सिंह, प्रयाग रविदास, इंद्रकांत झा, संकट मोचन पांडे, कुणाल रंजन ,राजेश कुमार ,पंकज सिंह, जेडी चौहान ,मनमोहन सिंह , निर्मल प्रधान, मुकेश लाल यादव, गौतम पासवान, सखीचंद महतो, बबलू फरीदी सहित हजारों की संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।



