विहिप व बजरंग दल ने बांग्लादेश के प्रमुख का जलाया पुतला

विहिप व बजरंग दल ने बांग्लादेश के प्रमुख का जलाया पुतला

डीजे न्यूज, धनबाद: बुधवार को विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में बांग्लादेश में हो रहे हिन्दुओं के नरसंहार के खिलाफ रणधीर वर्मा चौक पर बांगलादेश सरकार के प्रमुख मो. युनुस का पुतला दहन किया। विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष  अशोक चौरसिया ने कहा कि बांगलादेश में हो रहे हिन्दुओं का उत्पीड़न तत्काल बंद होना चाहिये। उन्होंने भारत सरकार से मांग किया कि बांगलादेश का बॉर्डर खोलकर वहां के हिन्दुओं को भारत में प्रवेश दिया जाय एवं भारत में रहने वाले बांग्लादेश के नागरिकों को तत्काल बलपूर्वक बाहर किया जाय। कहा कि जरूरत पड़ने पर सैन्य कार्रवाई भी किया जाय। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से पाकिस्तान को तोड़कर बांग्लादेश बनाया गया है, उसी प्रकार से बांग्लादेश को तोड़कर एक हिन्दू देश का गठन किया जाय। उन्होंने विश्व के तमाम हिन्दुओं को एकजुट होने का भी अह्वान किया।
मौके पर विश्व हिन्दू परिषद के वरिष्ठ नेता द्वारिका तिवारी ने कहा कि भारत में रहकर बांग्लादेश के समर्थन में बोलने लिखने वालों पर कड़ी कर्रवाई की जाय।
कार्यक्रम में जिला मंत्री आनंद कुमार, जिला संयोजक तापस डे, चन्दन चक्रवर्ती, आनंद खंडेलवाल, गोविन्द शुक्ला, राम शर्मा, विशु रवानी, पवन वर्णवाल, दिलीप श्रीवास्तव, मध् गुसूदन अग्रवाल, दिवाकर सिंह, रोहित रवानी, पंकज चौधरी, दीपक साहु, शिवशंकर दत्त, बिनोद चौहान, प्रशांत कुमार, मिथिलेश कुमार, लल्लू झा आदि सैकड़ो विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता पदाधिकारी आदि मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top