


कार्यकर्ताओं का उत्साह ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत : बाबूलाल 

नेता प्रतिपक्ष का टुंडी के महराजगंज एवं कोल्हर मोड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : नेता प्रतिपक्ष सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का धनबाद से गिरिडीह जाने के क्रम में टुंडी प्रखंड के महाराजगंज एवं कोल्हर मोड़ में भव्य स्वागत किया गया। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष मनीष कुमार साव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे और फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया।
स्वागत के दौरान बाबूलाल मरांडी कुछ देर के लिए मनीष कुमार साव के आवास पर रुके, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा किकार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्पण ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मुखिया सुभाष प्रसाद साव, भाजपा नेता दिनेश प्रसाद साव, टुंडी दक्षिणी मंडल अध्यक्ष विकास चंद्रा, मंडल प्रतिनिधि परशुराम तुरी, समीर साव, बम बम साव, बलराम साव, जग्गू साव, इंद्रजीत मंडल, राकेश रंजन, शिबू मंडल, मुखिया जयनारायण मंडल, जगदीश चन्द्र मंडल, विष्णुपद मंडल, प्रदीप मंडल, संदीप मंडल, गोविंद राय, मदन महतो, जादू मंडल, गौतम पाण्डेय, राजकिशोर कुमार, दुलाल दे, संतोष जायसवाल, राजेन्द्र साव, डोमन महतो, गुणाधार कुंभकार समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वहीं कोलहर मोड़ में भी टुंडी प्रखंड अध्यक्ष गोविंद टुडू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर नितिन राम, पप्पू पंडा, तिलक मंडल, रंजीत तिवारी, नकुल सिंह, नागेश्वर पंडित, बबलू सोनार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।



