



बीएनएस डीएवी में मनाया गया क्रिसमस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समा

डीजे न्यूज, गिरिडीह : सिरसिया स्थित बीएन साहा डीएवी पब्लिक स्कूल में क्रिसमस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य सचिन गर्ग, के.एल. देशमुख और बी.डी. झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की।

समारोह में समूह नृत्य, एकल नृत्य, म्यूजिकल चेयर, भाषण और कविता वाचन जैसी प्रतियोगिताओं ने बच्चों के भीतर की प्रतिभा को मंच दिया। छात्र सांता और छात्राएँ परियों के परिधान में नजर आईं और शांति व सद्भाव का संदेश दिया।

प्रधानाचार्य ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सृजनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। उन्होंने सभी को क्रिसमस और नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं तथा बताया कि शीतावकाश के उपरांत विद्यालय 5 जनवरी 2026 से नियमित रूप से खुलेगा। कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



