Advertisements




दिव्यांगजनों के बीच किया गया कंबल वितरण

डीजे न्यूज, महुदा(धनबाद) : नारी शक्ति फाउंडेशन एवं दिव्यांग शक्ति फाउंडेशन द्वारा झारखण्ड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के प्रधान कार्यालय कंचनपुर में बुधवार को 50 दिव्यांग एवं जरुरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। समाजसेवी शंकर रवानी ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर और कंबल का वितरण किया जायेगा। ठण्ड में बुजुर्गो को विशेष रूप से ख्याल रखने की आवश्यकता पर बल दिया। मौके पर नारी शक्ति फाउंडेशन के ममता रवानी, विनोद महतो, अनुज कुमार, दीपा रवानी, गुलनाज बानो, दिव्यांग शक्ति फाउंडेशन ट्रस्ट के अशोक भुईयाँ, गोबिंद रजक, राजकपुर महतो, राज कुमार रवानी, उपेंद्र रवानी, अजय पासवान, आशा देवी आदि थे। संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन ट्रस्ट के नईमुद्दीन अंसारी ने किया।



