Advertisements




वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद):बिरसा मुंडा शिशु निकेतन सालदाहा में 05 दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। उद्घाटन जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि हलधर महतो, धावाचिता पंचायत की मुखिया ललिता देवी व विद्यालय के प्राचार्य धनंजय प्रसाद महतो ने संयुक्त रूप से किया।
प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा। 24 दिसंबर को पुरस्कार वितरण किया जाएगा। विद्यालय सचिव मनसा राम मुर्मू ने बताया कि पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो होंगे। मौके पर विद्यालय उप निदेशक अघनू रवानी, उप-प्राचार्य बरुण कुमार महतो, वरिष्ठ शिक्षक विक्रम कुमार, प्रवीण रजवार, किशोर कुमार महतो सहित सभी शिक्षक- शिक्षिकाऍं उपस्थित थे।
