खोरठा साहित्यकारों को श्रीनिवास पानुरी प्रबुद्ध सम्मान से किया जाएगा सम्मानित 

Advertisements

खोरठा साहित्यकारों को श्रीनिवास पानुरी प्रबुद्ध सम्मान से किया जाएगा सम्मानित 

 श्रीनिवास पानुरी की जयंती पर 25 दिसंबर को लोहारबरवा में होगा साहित्यिक आयोजन

डीजे न्यूज, बरवाअड्डा (धनबाद) : धनबाद में खोरठा भाषा के आदिकवि स्व. श्री निवास पानुरी की 105वीं जयंती 25 दिसंबर को भव्य रूप से मनाई जाएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 1 बजे से किया जाएगा। यह जानकारी झारखंड सरकार से सम्मानित खोरठा के चर्चित फिल्म लेखक, कवि, साहित्यकार एवं गीतकार विनय तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।

विनय तिवारी ने बताया कि जयंती समारोह के अवसर पर लोहारबरवा में आदिकवि श्री निवास पानुरी के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात कवि सम्मेलन, पुस्तक विमोचन तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान खोरठा भाषा एवं साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले साहित्यकारों को “श्री निवास पानुरी प्रबुद्ध सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि खोरठा भाषा की पहचान और प्रतिष्ठा खोरठा के आदिकवि स्व. निवास पानुरी की देन है। उन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से खोरठा साहित्य को समृद्ध किया और करोड़ों लोगों की मातृभाषा खोरठा को सम्मान दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो उपस्थित रहेंगे। वहीं कार्यक्रम में मदन मोहन तोरण, गणेश चौरसिया, खोरठा पत्रिका ‘परास फूल’ के संपादक महेंद्र प्रबुद्ध, डॉ. मुकुंद रविदास, आवाज 7 डेज़ के संपादक उत्तम मुखर्जी, नारायण चंद्र मंडल, खोरठा अभिनेता अमन राठौर, खोरठा साहित्यकार संदीप कुमार महतो, महेंद्र कुमार दांगी, अशोक कुमार रजक, जीतन कुमार दास, पुनीत साव, नेटलाल यादव, नरसिंह पांडेय, भीम कुमार, चितरंजन लुकाठी, प्रयाग महतो, युवा नेता रूपेश तिवारी, शौरभ तिवारी सहित खोरठा भाषा एवं साहित्य से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top