मरांग बुरु संस्थान के अध्यक्ष रामलाल मुर्मू का निधन, संथाल समाज में शोक की लहर

Advertisements

मरांग बुरु संस्थान के अध्यक्ष रामलाल मुर्मू का निधन, संथाल समाज में शोक की लहर

डीजे न्यूज, पीरटांड़ (गिरिडीह) :  पीरटांड़ संथाल समाज के प्रमुख सामाजिक संगठन मरांग बुरु संस्थान के अध्यक्ष रामलाल मुर्मू का सोमवार देर रात निधन हो गया। बताया गया कि सोमवार रात भोजन करने के दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए धनबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रामलाल मुर्मू कई वर्षों से मरांग बुरु संस्थान के अध्यक्ष पद पर रहते हुए संथाल समाज के सामाजिक और सांस्कृतिक उत्थान के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। उनके निधन से पूरे संथाल समाज में शोक की लहर है। वे पीरटांड़ प्रखंड के हरलाडीह पंचायत अंतर्गत नूतनडीह गांव के निवासी थे। उनके परिवार में चार बेटियां हैं।

मंगलवार को उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज मरांडी सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

श्रद्धांजलि देने वालों में हीरालाल महतो, बिरजू मरांडी, महावीर मुर्मू, युवराज महतो, जगदीश सोरेन, राधेश्याम मदक, संजय राम, महेश मरांडी, नीलकंठ महतो, अमित चंद्रवंशी, शेखर महतो सहित कई नेता और समाज के लोग उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top