बलियापुर उप डाकघर में सेवानिवृत्ति समारोह, सुबल चंद्र दे को दी गई विदाई
डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद: बलियापुर उप डाकघर में आज सोमवार को डाककर्मी सुबल चंद्र दे के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर डाक कर्मियों ने उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया और उनके समर्पित कार्यों की सराहना की।
समारोह में उप डाकघर बलियापुर के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अलावा भाकपा (माले) के युवा नेता देवाशीष पांडे, भृगुनाथ महतो समेत अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे। वक्ताओं ने सुबल चंद्र दे के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।