जिला नियोजनालय गिरिडीह में भर्ती कैम्प : छह को मिला ऑफर लेटर, 82 शॉर्टलिस्ट

Advertisements

जिला नियोजनालय गिरिडीह में भर्ती कैम्प : छह को मिला ऑफर लेटर, 82 शॉर्टलिस्ट

डीजे न्यूज, गिरिडीह: श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखण्ड, राँची के तत्वावधान में जिला नियोजनालय, गिरिडीह द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिला नियोजनालय परिसर में “भर्ती कैम्प 2025” का सफल आयोजन किया गया। भर्ती कैम्प का उद्घाटन जिला नियोजन पदाधिकारी मो० इमरान फारूकी ने स्वागत भाषण के साथ किया।

इस भर्ती कैम्प में शिक्षित बेरोजगार युवक एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कैम्प में कुल 03 प्रतिष्ठान/संस्थानों ने सहभागिता की। इनमें EDUVANTAGE PVT LTD, (Delhi) द्वारा साक्षात्कार के पश्चात 06 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन कर उन्हें ऑफर लेटर प्रदान किया गया, जबकि अन्य 02 नियोजकों द्वारा कुल 82 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों का लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के पश्चात अंतिम चयन कर ऑफर लेटर प्रदान किया जाएगा। जिला नियोजन पदाधिकारी इमरान फारूकी के मार्गदर्शन में आयोजित इस भर्ती कैम्प को स्थानीय युवक-युवतियों से विशेष रुचि मिली। कार्यक्रम के सफल संचालन में जिला नियोजनालय, गिरिडीह कार्यालय के सुमित कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर प्रमोद बेदिया, अनुसेवक मनोहर मुर्मू, सुनु राम हांसदा, रंजीत दास तथा सुरक्षा प्रहरी का सहयोग सराहनीय रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top