तिसरी में अंचल अधिकारी ने बांटे कंबल, सभी मुखियों को वितरण के लिए मिलेंगे कंबल 

Advertisements

तिसरी में अंचल अधिकारी ने बांटे कंबल, सभी मुखियों को वितरण के लिए मिलेंगे कंबल 

डीजे न्यूज, तिसरी(गिरिडीह) : क्षेत्र में बढ़ती ठंड और कनकनी को देखते हुए उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर शनिवार को तिसरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अंचल अधिकारी अखिलेश प्रसाद ने किया।

इस अवसर पर अंचल अधिकारी द्वारा तिसरी पंचायत के विभिन्न गांवों से आए वृद्ध एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। साथ ही तिसरी प्रखंड की सभी पंचायतों के मुखियाओं को उनके-अपने क्षेत्र के जरूरतमंदों के बीच वितरण के लिए 70-70 कंबल उपलब्ध कराए गए, ताकि राहत सामग्री हर पंचायत तक पहुंच सके।

सीओ अखिलेश प्रसाद ने बताया कि तिसरी प्रखंड में एक हजार से अधिक जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया जाना है। इसी उद्देश्य से प्रत्येक पंचायत को 70 से अधिक कंबल दिए जा रहे हैं, जिससे सभी पात्र वृद्ध और जरूरतमंद लोग ठंड से सुरक्षित रह सकें। कार्यक्रम में तिसरी पंचायत की मुखिया किशोरी साव, भंडारी पंचायत के मुखिया पिंकेश सिंह, सिंघों पंचायत के मुखिया मो. हासीमउद्दीन, खरखरी पंचायत की पंचायत समिति सदस्य माला सिन्हा, झामूमो प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बर्नवाल, कांग्रेस नेता रामेश्वर चौधरी, कनिय अभियंता संजय कुमार साहू, अंचल निरीक्षक अशोक कुमार दास सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top