साउथ अफ्रीका में झारखण्ड के प्रेम कुमार महतो ने जीता रजत पदक

Advertisements

साउथ अफ्रीका में झारखण्ड के प्रेम कुमार महतो ने जीता रजत पदक

डीजे न्यूज, धनबाद: साउथ अफ्रीका के मोसलबे में आयोजित बायथल –ट्रायथल लेजर रन वर्ल्ड चैंपियनशिप में बायथल के टीम स्पर्धा में प्रेम कुमार महतो ने भारत के लिए रजत पदक जीतकर स्वर्णिम इतिहास रचा है तथा राज्य और देश को गोेरवान्वित किया है। प्रेम धनबाद के मुनीडीह के रहने वाले हैं।
8 से 13 दिसंबर तक आयोजित मॉडर्न पेंटाथलॉन प्रतियोगिता में गोविंदपुर निवासी (कोच) शिवा कुमार महतो के साथ झारखंड के 8 खिलाड़ी भारतीय टीम में शामिल है।
इस खेल में लेजर रन में रनिंग और शूटिंग, बायथल में रनिंग और स्विमिंग , ट्रायथल में रनिंग, शूटिंग और स्विमिंग खेल शामिल हैं। बायथल,ट्रायथल ( सीनियर-पुरुष) खेल में प्रेम कुमार महतो (मुनीडीह- धनबाद), बायथल (अंडर 13 बालक) के लिए परिमल महतो, (ईस्ट सिंहभूम), मनोज कुमार (हजारीबाग),
केशव कुमार (महुदा-धनबाद), शोभा महतो (सरायकेला-खरसावां), किरण कुमारी (डिगवाडीह), साक्षी कुमारी (डिगवाडीह- धनबाद), मीनाक्षी कुमारी (डिगवाडीह- धनबाद), लेजर रन के लिए शामिल है।
प्रेम की उपलब्धि पर झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉक्टर मधुकांत पाठक, कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे, मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के- एडवोकेट मृत्युंजय कुमार सिंह, शैलेंद्र पाठक, एसके पांडे, शशिकांत पांडे, रणवीर सिंह, धनबाद जिला संघ के अध्यक्ष पूजा पांडे, अभिषेक पांडे, जयराम ने प्रेम कुमार महतो एवं प्रशिक्षक शिवकुमार महतो को बधाई दिया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top