Advertisements




झारखंड कर्पूरी नाई विकास संघ की प्रदेश कमेटी का किया गया विस्तार

डीजे न्यूज, बोकारो: झारखंड कर्पूरी नाई विकास संघ के प्रदेश कार्यसमिति का विस्तार किया गया है। संघ के महासचिव योगेश कुमार ठाकुर ने बताया कि समिति में 11 पदाधिकारियों एवं 25 कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की गई। कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष उमेश ठाकुर (बोकारो), उपाध्यक्ष डॉ शिवप्रसाद प्रमाणिक (चास), एवं डॉ श्री गौतम कुमार ठाकुर, महासचिव योगेश प्रसाद ठाकुर (तोपचांची), सचिव राजकुमार नापित (पुटकी), गुलाब ठाकुर (बोकारो), रोहित ठाकुर (गिरिडीह), सीताराम ठाकुर (भटमुरना कतरास), कोषाध्यक्ष उमेश ठाकुर (सिंदवारटांड, बाघमारा), सह कोषाध्यक्ष अजय ठाकुर (ढांगी तोपचांची) तथा प्रवक्ता के रूप में शिव शंकर शर्मा (राजगंज) सहित 25 कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया गया है।
