Advertisements




शहीद शक्तिनाथ के चाचा का निधन, शोक

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): शहीद शक्तिनाथ महतो के चाचा रामदास महतो (90 वर्ष) का निधन रविवार को उनके तेतुलमुड़ी स्थित पैतृक आवास में हो गया। सेवानिवृत्त डाककर्मी दिवंगत रामदास भाजपा नेता सुरेश महतो के चाचा थे। उनके निधन से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता तेतुलमुड़ी पहुंचे और शोक संवेदना प्रकट किया। महुदा के तेलमोच्चो स्थित दामोदर नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
