प्रेस क्लब जामताड़ा के अध्यक्ष बने राजकिशोर व महासचिव कौशल

Advertisements

प्रेस क्लब जामताड़ा के अध्यक्ष बने राजकिशोर व महासचिव कौशल

डीजे न्यूज, जामताड़ा : जामताड़ा परिषद में रविवार को प्रेस क्लब, जामताड़ा के कार्यवाह कमेटी के गठन के लिए बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता वरीय पत्रकार रघुवंश सहाय ने की है। इस बैठक में सभी प्रखंडों से पत्रकार आए हुए थे। सभी पदों पर सर्वसम्मति से चयन किया गया। इसमें अध्यक्ष पद पर राजकिशोर सिंह, वरीय उपाध्यक्ष पद पर तपन कुमार महतो, महासचिव के पद पर कौशल सिंह व कोषाध्यक्ष के पद पर उमेश कुमार का चयन किया गया। इसके अलावा सचिव के छह पद, उपाध्यक्ष की पांच पद और कार्यकारिणी सदस्य के 11 पद पर चयन भी सर्वसम्मति से किया गया।

नवनियुक्त अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा कि जामताड़ा में पत्रकारों के लिए मंच नहीं था। प्रेस क्लब जामताड़ा यहां के पत्रकारों के लिए मंच का काम करेगा। यह पत्रकारिता हित और पत्रकार हित में काम करेगा। आगे संगठन को और मजबूत बनाने का काम किया जाएगा। महासचिव कौशल सिंह ने कहा कि मीडिया को चौथा स्तंभ बोला गया है। इसलिए इस चौथा स्तंभ को मजबूत करने के लिए सभी पत्रकारों को एकजुट होने की आवश्यकता है। भूले भटके लोग एक मंच पर आएं, ऐसी अपील है। इस कमेटी को आगे और मजबूत बनाना है। पत्रकारों के हित, पत्रकारिता की मर्यादा को भी बनाए रखना है। साथ ही नई पीढ़ी को भी एक आदर्श छोड़कर हम लोग जा सके। यह कमेटी तात्कालिक रूप से काम करेगी। मौके पर अरविंद ओझा, जियाराम मुर्मू, गाेविंद मल्लिक, प्रभाकर तिवारी, राजकुमार मंडल आदि मौजूद थे।

सचिव के छह पद

दीपक सिंह, रंजीत यादव, अमरनाथ मिश्रा, कार्तिक झा, नितेश गुप्ता, निमाई मंडल

उपाध्यक्ष के पांच पद

शशि कुमार, पंकज कुमार मिश्रा, मनीष वर्णवाल, विजय सिंह, निकेश कुमार गुप्ता

कार्यकारिणी सदस्य

उदय शंकर सिंह, योगेंद्र मंडल, विष्णु देव शर्मा, हिरेन सिंह, राजेश कुमार तिवारी, सत्यनारायण मंडल, रंजीत कुमार मंडल, सिकेश कुमार, अभिजीत चौधरी, रूपक शर्मा, सुमन भट्टाचार्य

संचालन सह निगरानी समिति

संजय तिवारी, अंतिम चौधरी, मुकेश सिंह, पिंटू सिंह, रघुवंश राय, मो सुफियान।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top