उपायुक्त माधवी मिश्रा ने ओल्ड एज होम में वृद्धों के साथ खेली होली, लिया आशीर्वाद भोजपुरी गायक राजू सिंह अनुरागी ने होली गीत गाकर किया मुग्ध                  

Advertisements

उपायुक्त माधवी मिश्रा ने ओल्ड एज होम में वृद्धों के साथ खेली होली, लिया आशीर्वाद भोजपुरी गायक राजू सिंह अनुरागी ने होली गीत गाकर किया मुग्ध                  

डीजे न्यूज, धनबाद : संबलपुर स्थित ओल्ड एज होम में लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम एवं रोटी बैंक यूथ क्लब के सौजन्य से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस होली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त माधवी मिश्रा उपस्थित हुई। इस मौके पर आश्रम के अध्यक्ष नौशाद गदी ने बुके देकर उपायुक्त माधवी मिश्रा का स्वागत किया। उपायुक्त माधवी मिश्रा को आश्रम में निवास करने वाले माता-पिता तुल्य वृद्ध जनों ने अबीर गुलाल लगाकर होली खेली। उपयुक्त माधवी मिश्रा ने वृद्ध जनों को अबीर गुलाल लगाकर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर भोजपुरी गायक राजू सिंह अनुरागी ने होली की एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किया।आश्रम में अतिथियों ने होली की गीत सुनकर खूब आनंद लिया एवं होली के गीतों पर जमकर डांस किया।

 इस मौके पर आश्रम के अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद गद्दी, सचिव सुरेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष प्रशांत वर्मा मीडिया प्रभारी विजय सिन्हा, रोटी बैंक यूथ क्लब के अध्यक्ष रवि शेखर, राहुल सिंह, ऋषभ राज, मानव अधिकार प्रोटेक्शन के झारखंड महासचिव मुख्तार अहमद, मुन्ना सिंह, सुबल सिंह सहित आश्रम के अनेकों सदस्य एवं रोटी बैंक के अनेकों सदस्य उपस्थित थे।

 उपायुक्त माधवी मिश्रा ने समस्त देशवासियों को होली की बधाई दी और कहा कि आज इस आश्रम में निवास करने वाले माता-पिता तुल्य वृद्ध जनों के साथ होली मना कर काफी अच्छा लगा।

 आश्रम के अध्यक्ष नौशाद गद्दी ने कहा कि आज हमारे लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। जहां आश्रम में निवास करने वाले माता-पिता तुल्य वृद्ध जनों ने उपायुक्त माधुरी मिश्रा को अबीर गुलाल लगाकर होली मनाई।हमारे आश्रम में निवास करने वाले माता-पिता तुल्य वृद्ध जन काफी खुश हुए। रोटी बैंक यूथ क्लब के अध्यक्ष रवि शेखर ने समस्त देशवासियों को होली की बधाई दी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top