Advertisements




शैक्षणिक भ्रमण पर पॉलिटेक्निक कॉलेज भागा पहुंची छात्राएं

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): मदर टेरेसा उच्च विद्यालय रंगामाटी के छात्राएं मंगलवार को शैक्षणिक भ्रमण पर पॉलिटेक्निक कॉलेज भागा पहुंची। विद्यालय के लक्ष्मी ग्रुप से जुड़ी 40 छात्राएं शामिल थी। पॉलिटेक्निक कॉलेज के शिक्षक एनके सिंह ने कॉलेज परिसर का भ्रमण करवाया। दसवीं के बाद इसकी उपयोगिता एवं आवश्यकता को विस्तार ढंग से बताया। छात्राओं ने भी कई सवाल पूछते हुए विशेष जानकारियां प्राप्त की। गाइड के तौर पर मदर टेरेसा उच्च विद्यालय के शिक्षक रूपक कुमार ठाकुर मौजूद थे। छात्राओं में पायल कुमारी, अदिति कुमारी, अर्पिता कुमारी, संगम कुमारी, आशा कुमारी, साहिबा परवीन, जीवा प्रवीण, सृष्टि कुमारी, माही कुमारी आदि थे।

