



नगर निगम की लापरवाही के खिलाफ भड़का आक्रोश

विधायक राज ने शुरू किया बेमियादी धरना
विधायक ने कहा-कार्य शुरू होने तक जारी रहेगा धरना
डीजे न्यूज, धनबाद: शहर की जर्जर सड़क व नालियों के निर्माण सहित आम जनता के कार्य नहीं होने के विरोध में झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने नगर निगम मुख्यालय के सामने सोमवार को बेमियादी धरना शुरू किया। उनके समर्थन में आमजन, समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता भी धरना दे रहे हैं।
धरना के दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारे लगाए। विधायक ने कहा कि 48 घंटे के भीतर अगर सड़क मरम्मत पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो नगर निगम कार्यालय की चौखट पर धरना दूंगा। आगे स्थिति यथावत रही तो नगर आयुक्त के चैंबर के बाहर भी आमरण आंदोलन करेंगे।
उन्होंने आरोप लगाया कि बीते छह वर्षों से सड़क निर्माण की लगातार मांग की जा रही है, परंतु हर बार नगर निगम और राज्य सरकार एसीबी जांच का हवाला देकर फाइल दबा देती है।
विधायक ने कहा कि टूटी-फूटी सड़कें जनता के जीवन को नरक बना चुकी हैं। बरसात में हालात जानलेवा हो जाते हैं, मगर सरकार चुप है।
उन्होंने धनबाद की प्रमुख सड़कों
बरटांड़ पंडित क्लीनिक रोड, राजकीय पॉलीटेक्निक–पांडरपाला मार्ग, गांधी नगर रोड, सब्जी बगान रोड, डीएस कॉलोनी रोड, माडा कॉलोनी रोड, विनोद नगर, मनईटांड़, गोल बिल्डिंग–छठ तालाब–भोक्ता मेला मार्ग, पथराकुल्ही रोड—पर तत्काल कार्य शुरू कराने की मांग की।

धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महानगर जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि
पूरा धनबाद विकास कार्यों के ठप होने से परेशान है। नगर निगम की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिला महामंत्री मानस प्रसून ने कहा कि,
नगर निगम धनबाद की जनता का टैक्स लेता है, लेकिन सुविधा देने में नाकाम साबित हुआ है। अब भाजपा सड़क पर है। जब तक समाधान नहीं, संघर्ष जारी रहेगा।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि धनबाद को स्मार्ट सिटी का सपना दिखाया गया, मगर सच्चाई यह है कि सड़कें गड्ढों में तब्दील हैं। जनता का सब्र टूट रहा है, इसलिए भाजपा उनकी आवाज़ बनकर खड़ी है।जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा ने कहा कि विधायक राज सिन्हा लगातार इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष, नगर विकास मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू के समक्ष, धनबाद उपायुक्त सहित एसीबी के तत्कालीन राज्य प्रमुख अनुराग गुप्ता सहित सभी संबंधित विभागों में लिखित एवं मिलकर भी आमलोगों को होने वाली कठिनाइयों से अवगत करा चुके है। झारखंड विधानसभा में भी कई बार इस जनहित के कार्य पे प्रश्न किया मामले को जोरदार तरीके से उठा चुके है। लड़ाई लड़ रहे हैं, पर सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।
संध्या बेला में नगर निगम के उप नगर आयुक्त प्रकाश कुमार विधायक राज सिन्हा को मनाने धरना स्थल पर पहुंचे। विधायक ने कार्य शुरू नहीं होने तक धरना जारी रखने की बात कही।मौके पर निवर्तमान वार्ड पार्षद अशोक पाल, मनोरंजन सिंह, मुखिया रमेश सिंह,जिला मंत्री नरेंद्र त्रिवेदी, जिला मंत्री रीता यादव, साहू समाज के युवा अध्यक्ष विकास साव, सुमन सिंह अभिमन्यु कुमार, अमरजीत कुमार, रणविजय सिंह, सोनी सिंह, पुष्पा राय,महिला मोर्चा की अध्यक्ष विभा रानी सिंह, भाजयुमो अध्यक्ष नित्यानंद मंडल, मंडल अध्यक्ष राजकुमार मंडल, संजय कुशवाहा, राजाराम दत्ता, योगेन्द्र यादव, पूर्व मुखिया दीपक सिंह चौधरी, कैलाश गुप्ता , विकास मिश्रा,सुमन सिंह, मौसम सिंह , कपिलदेव पासवान, गीता सिंह, श्यामल राहा, हुलास दास, राणा सिंह, मनोज रिंकू, राजकुमार मंडल, कमल सिंह, बालमुकुंद राम, जितेंद्र कुमार, अनिल खेमका, चुना सिंह, बबलू फरीदी, आनंद खंडेलवाल, तमाल राय, अनिल सिन्हा, सतीश रजक, सत्येंद्र ओझा, सुप्रभात कुमार, सरोज शुक्ला, मदन तिवारी, श्याम गुप्ता, मेघनाथ वर्मा, पूर्व मुखिया छोटू दास, ओमप्रकाश झा, इंद्रकांत झा, प्रयाग रविदास, राहुल सिंह, बबलू सिंह, पप्पू शर्मा, सपन कश्यप, विकास सिंह, अनुपम शरण, मिथुन ठाकुर, अजय मालाकार, उमेश यादव सहित हजारों आम लोग उपस्थित थे।

