जेएलकेएम नेता प्रदीप महतो व रजनी ने थामा आजसू का दामन राज्य सरकार के संरक्षण में हो रही खनिज संपदा की लूट: सुदेश महतो विस्थापन-शोषण-खनन को लेकर आजसू करेगी आंदोलन: चंद्रप्रकाश चौधरी

Advertisements

जेएलकेएम नेता प्रदीप महतो व रजनी ने थामा आजसू का दामन

राज्य सरकार के संरक्षण में हो रही खनिज संपदा की लूट: सुदेश महतो

विस्थापन-शोषण-खनन को लेकर आजसू करेगी आंदोलन: चंद्रप्रकाश चौधरी

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): आजसू पार्टी के तत्वावधान में कतरास रेलवे स्टेशन रोड में शनिवार को आयोजित मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जेएलकेएम नेता प्रदीप महतो, रजनी रवानी तथा वीणा सिंह अपने समर्थकों के साथ आजसू में शामिल हो गए। आजसू सुप्रीमो और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो ने सभी को सदस्यता दिलाई। इस पल का साक्षी बनने मंच पर गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, मांडू विधायक तिवारी महतो और पूर्व विधायक लंबोदर महतो मौजूद थे।

किसने क्या कहा

समारोह के दौरान अपने संबोधन में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने राज्य सरकार पर शब्दों के वाण चलाए। उन्होंने कहा कि खनिज संपदा से भरपूर झारखंड आज भी पिछड़ा हुआ है,  जबकि बिहार तेजी से विकास कर चुका है। झारखंड में सरकारी संरक्षण में कोयला लूट जारी है। बिना सत्ता के समर्थन के अवैध खनन संभव ही नहीं है। मौजूदा सरकार युवाओं को निराश कर रही है और राज्य की संपदा की लूट में संलिप्त है।

गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि रजनी रवानी और प्रदीप महतो जैसे ऊर्जावान नेताओं के आने से बाघमारा में आजसू की मजबूती और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि बीसीसीएल क्षेत्रों में विस्थापन, मजदूर शोषण और खनन संबंधी समस्याएँ आज भी गंभीर हैं। आजसू इन मुद्दों पर व्यापक आंदोलन करेगी।

जेएलकेएम को छोड़ आजसू का दामन थामने वाले प्रदीप महतो ने कहा कि झारखंड के विकास की उम्मीद पर खरा उतरने के बजाय जेएलकेएम लूट-खसोट में लिप्त निकली।

वहीं रजनी रवानी ने कहा कि जेएलकेएम आंदोलन को बेचने वाली पार्टी बन चुकी है। जनता के हित इनके लिए मायने नहीं रखते।


समारोह में हीरालाल महतो, करण महतो, संजय मेहता, मंटू महतो सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top