



दामोदर नदी के पानी में मिला कोल डस्ट

झरिया व आसपास इलाके में जलापूर्ति ठप
डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): मुनीडीह वाशरी का कचड़ा युक्त पानी बह कर जामाडोबा जल संयंत्र स्थित दामोदर नदी में आने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों के दिशा निर्देश पर झरिया एवं आस पास के क्षेत्रों में जलापूर्ति बंद कर दिया गया है।
कर्मियों ने बताया है की शनिवार की सुबह से ही दामोदर नदी में वाशरी का गन्दा पानी बह कर आ रहा था। गंदे पानी की सूचना अधिकारी को दिया गया है।
अधिकारी के निर्देश पर पानी की सप्लाई बंद कर दिया गया है। जैसे ही पानी साफ हो जायेगा, झरिया एवं आस पास के क्षेत्रों में आपूर्ति शुरू करवा दी जाएगी।
झमाडा के अधिकारी आशुतोष राणा ने बताया है की कर्मियों द्वारा सूचना दी गई की नदी में कोयला का डस्ट युक्त कचड़ा बह कर आ रहा है।
तभी झरिया में पानी की सप्लाई बंद कर दिया गया है।
पानी की सफाई होने के बाद सप्लाई की जायेगी।




