Advertisements




कांग्रेस छोड़ झामुमो का थामा दामन

डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): झारखंड मुक्ति मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष मदन राम के डिगवाडीह स्थित आवासीय कार्यालय में सोमवार को सादे समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पाथरडीह निवासी गौतम हरि अपने समर्थकों के साथ में कांग्रेस पार्टी को छोड़कर झामुमो में शामिल हो गए। मोर्चा नेताओं ने कहा कि गौतम के आने से संगठन को मजबूती मिलेगी।
मौके पर संगठन सचिव शिवकुमार यादव, वरिष्ठ नेता आशीष सिन्हा, उपाध्यक्ष मदन राम, इम्तियाज अंसारी, अनवर अंसारी, भगवान सिंह, भोलाराम, किशन रवानी, मोहम्मद जियाउल, सनोज तिवारी आदि थे।
