चिकित्सा पदाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

Advertisements

चिकित्सा पदाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

डीजे न्यूज, महुदा(धनबाद) : बाघमारा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. श्री नाथ ने शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र छत्रुटांड़ का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र भवन, डॉक्टर कक्ष, दवा भण्डार कक्ष एवं स्वास्थ्य केन्द्र के बाहरी परिसर का जायजा लिया। साथ ही स्वास्थ्य केन्द्र के एएनएम सुनीता कुमारी को स्वास्थ्य केन्द्र से सम्बंधित कई सुझाव दिये ।
केंद्र में डॉक्टर एवं दवा से सम्बन्धित सवाल पर चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि अभी स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों की कमी है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दो डॉक्टर पदस्थापित है । लेकिन डॉक्टरों की कमी रहने के कारण दूसरे स्वास्थ्य केन्द्र में जहाँ जरूरत होती है प्रतिनियुक्त कर दिया जाता हैं। इस लिए प्रतिदिन डाक्टर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है उन्होंने कहा जो दवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाघमारा में उपलब्ध हैं उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र महुदा को उपलब्ध करा दिया जाता हैं। इस केन्द्र पर विशेष ध्यान रखा जायेगा ।  भवन का सौंदर्यीकरण किया जायेगा । मौके पर बीपीएम भवेश चन्द्र प्रकाश , एएनएम सुनीता कुमारी , स्वास्थ्य कर्मी शंकर नाग, सहिया साथी हलीमा एजाज मौजूद थे ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top