

बलियापुर में झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति ने मनाया महिला दिवस

डीजे न्यूज, बलियापुर (धनबाद) : झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति द्वारा शनिवार को बलियापुर के ऊपर टोला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकार, सशक्तिकरण और सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता : बेंगू ठाकुर
कार्यक्रम में समिति के संस्थापक बेंगू ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने महिला दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाओं को अपने हक और अधिकार के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने समाज में महिलाओं की समान भागीदारी सुनिश्चित करने और उनके सशक्तिकरण की आवश्यकता पर बल दिया।
महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज होगा मजबूत
अपने संबोधन में बेंगू ठाकुर ने कहा कि समाज की सच्ची प्रगति तभी संभव है जब महिलाएँ शिक्षा, रोजगार और निर्णय-निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएँ। उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और समाज में अपनी पहचान बनाएं।
कार्यक्रम में कई महिलाएं रहीं मौजूद
इस अवसर पर सीमा देवी, लक्ष्मी धीवर, उषा पाल, सुलेखा पाल, सरस्वती पाल, निशा पाल, जूली देवी, चायना देवी समेत कई महिलाएं उपस्थित थीं। सभी ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति के प्रयासों की सराहना की।
























