
पूर्वी टुंडी के चुरूरिया में पुलिया का विधायक ने किया शिलान्यास
डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी(धनबाद) : प्रखंड क्षेत्र के चुरूरिया पंचायत अंतर्गत चुरूरिया आदिवासी टोला से चालधोवा पथ पर स्थित जोरिया में पुलिया निर्माण कार्य का शिलान्यास शनिवार को विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने नारियल फोड़कर किया। यह पुलिया मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत करीब दो करोड़ तीस लाख रुपए की लागत से बनाई जाएगी।
ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी
शिलान्यास समारोह में विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की जन समस्याओं का समाधान करना और सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की लंबे समय से पुलिया निर्माण की मांग थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। पुलिया निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी और विकास को नई गति मिलेगी।
पुलिया निर्माण कार्य का शिलान्यास होते ही ग्रामीणों में हर्ष का माहौल देखा गया। स्थानीय निवासियों ने अपनी मांग पूरी होने पर विधायक और सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
शिलान्यास के मौके पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से बसंत महतो, रामप्रसाद महतो, प्रभु हेम्ब्रम, सहदेव मुर्मू, नुर इमाम अंसारी, अभिराम मुर्मू, सनातन हेम्ब्रम, अजीत मिश्रा, साहेबराम बास्की, जीवन जुड़ा दां, महावीर मुर्मू, भोला महतो, और सागर ओझा शामिल थे।