



सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की सफलता को झामुमो ने कसी कमर

कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया, योजनाओं की दी जानकारी
डीजे न्यूज, महुदा(धनबाद) : झामुमो की ओर से रविवार को देवघरा पंचायत सचिवालय में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पंचायत के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष तथा बाघमारा प्रखंड के सभी वर्ग संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे।
अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार रवानी तथा संचालन प्रखंड सचिव मनसा राम मुर्मू ने किया।
शिविर में झारखंड सरकार के महत्वकांक्षी योजना सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में आमजनों को ऑनलाइन तथा ऑफलाइन लाभांवित करने का प्रशिक्षण दिया गया।
मईयां सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन योजना पशुधन विकास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में जानकारी दी गई।
शिविर के दौरान कार्यकर्ताओं को खाली फॉर्म तथा भरा हुआ फॉर्म उपलब्ध कराया गया।
जिलाध्यक्ष लखी सोरेन ने कहा कि यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में किसी को भी दिक्कत ना हो।
जिला उपाध्यक्ष अजय रवानी, जिला संगठन सचिव मनोज रवानी, जिला संयुक्त सचिव रंजीत महतो, प्रखंड उपाध्यक्ष सुरेश महतो ,प्रखंड कोषाध्यक्ष पंकज कुमार दिनकर, प्रखंड सह सचिव सज्जाद अंसारी ,वरिष्ठ नेता रतीलाल टुडू वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रसाद राजा, वरिष्ठ नेता रंजीत महतो,महिला मोर्चा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रेमा पांडे, किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष शिबू मांझी, मरियम बीवी, सरिता कुमारी, जिला सदस्य प्रफुल्ल मंडल, कतरास महानगर के संजय रजवार ,रितिक सिंह ,सिंगडा पंचायत के अध्यक्ष अताउल अंसारी छोटा नगरी पंचायत के होरील रवानी कुमारजोरी पंचायत के राजेश रजवार राजगंज पंचायत शिवकुमार सोरेन, कोडुकुड़ा पंचायत के अध्यक्ष मोहम्मद जमाल अंसारी, फाटामुहल पंचायत के अध्यक्ष अरुण मंडल , पत्थरगढ़िया पंचायत के अध्यक्ष अब्दुल अंसारी , लोहापट्टी पंचायत का अध्यक्ष दुलाल चंद्र राय, कांड्रा पंचायत के अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद लाला, कुंजी पंचायत के रजगुल अंसारी, दारा सिंह मांझी, सुनील रजक, वकील अंसारी,राजेंद्र बेसरा, रॉबिन मोदक अन्य सैकड़ों प्रतिनिधि उपस्थित हुए।



