समर्पण और मेहनत से महिला जमीन से शिखर पर जा सकती है: डॉ शिवानी झा

Advertisements

समर्पण और मेहनत से महिला जमीन से शिखर पर जा सकती है: डॉ शिवानी झा

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद): भारतीय संस्कृति में नारी को देवी का स्वरुप माना गया है और आज की नारी घर की जिम्मेदारियों से लेकर हर क्षेत्र में देश की प्रगति में योगदान दे रही है। देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति हमारी महिला हैं।  झारखण्ड विधानसभा में 12 महिला और लोकसभा में 74 महिला सांसद अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही है। इसके अलावे देश की कई महत्वपूर्ण पद को आज महिला सुशोभित कर रही है, यह हम सबो के लिए गर्व की बात है। उक्त बातें प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ सह कृष्णा मातृ सदन रानीबाजार, कतरास की संचालिका डा. शिवानी झा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कहीं। उन्होंने महिलाओं को संदेश देते हुए कहा कि आपकी रूचि जिस क्षेत्र में हो बेहिचक आप उस क्षेत्र को चुनें। बाधाएं आएगी पर निडर होकर उसका सामना करें। मैंने भी जब इस क्षेत्र को चुना था तो कई बाधाएं आई थी पर उसका निराकरण भी होता चला गया। आज 40 वर्ष से चिकित्सा के क्षेत्र में हूँ, हजारों सूनी माँ के गोद में किलकारी भरने का मौका मिला है। आज जब दूसरी और तीसरी पीढ़ी की महिलाएं आती है और कहती है मेरा भी जन्म आपके हाथों से हुआ था। यह सुन मन प्रफुल्लित हो जाता है और उस समय लगता है कि मैंने सही रास्ता चुना था। आज इस विशेष दिन पर हम उन सभी महिलाओं को सलाम करती हूँ  जिन्होंने अपने साहस, समर्पण और मेहनत से समाज में एक मिसाल कायम की है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top