



दुमका में भाजपा ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

डीजे न्यूज, दुमका : झारखंड स्थापना दिवस, जनजातीय गौरव दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, दुमका जिला इकाई की ओर से गुरुवार को नगर क्षेत्र में माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष गौरवकांत ने किया।
कार्यक्रम के तहत भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दुमका नगर क्षेत्र स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही नगर के विभिन्न चौक-चौराहों और संस्थानों में स्थापित महान स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण कर उनके योगदान को नमन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष, स्वाभिमान एवं जनजातीय समाज के अधिकारों की रक्षा के प्रति उनका समर्पण सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय गौरव दिवस की घोषणा जनजातीय समाज के सम्मान और उनके इतिहास को राष्ट्रीय पहचान देने का महत्वपूर्ण कदम है। माल्यार्पण कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुनील सोरेन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निवास मंडल, अनुज आर्या, अमरेंद्र सिंह, अंजुला मुर्मू, पवन केसरी, धर्मेंद्र सिंह, मार्शल ऋषिराज टुडू, बबलू मंडल, रमेश मुर्मू, संतोष सोरेन, सोनी हेंब्रम, रूपेश मंडल, बिरेन्द्र मरांडी, रामकृष्ण हेमब्रम, रुसीलाल टुडू, चारलेश हांसदा, सहदेव मरांडी, मनोज सिंह पहाड़िया, मलय नंदी, दीपक स्वर्णकार, अजय गुप्ता, किशोरेंद्र दास, अमन राज, गायत्री जायसवाल, टिंकू गण, रानी सिंह, दीपाली मंडल, दिनेश सिंह, मनोज साह, प्रवीण सिंह, ओम केसरी, नवल किस्कू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम श्रद्धा, सम्मान और झारखंड के विकास के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।



