भाकपा माले ने दी भगवान बिरसा को श्रद्धांजलि

Advertisements

भाकपा माले ने दी भगवान बिरसा को श्रद्धांजलि

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बीसीकेयू कार्यालय, केशलपुर कतरास में शनिवार को  बिरसा मुंडा की जयंती पर भाकपा- माले कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। अध्यक्षता माले नेता ठाकुर महतो ने की। भाकपा-माले पोलित सदस्य हलधर महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलन में सैकड़ों लोगों ने शहादत दी थी और उनकी कुर्बानी के बाद ही अलग राज्य का सपना साकार हुआ। आज झारखंड की संपत्ति जल, जंगल, जमीन और खनिज पूंजीपतियों और कॉर्पोरेट कंपनियों की लूट का शिकार हो रही है। सार्वजनिक उद्योग निजी हाथों में जा रहे हैं और झारखंडी जनता रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जनता अपनी आवाज बुलंद नहीं करेगी तो झारखंड का भविष्य और अधिक संकटग्रस्त होगा।  कार्यक्रम में बीसीकेयु एरिया-4 के सचिव सुनील महतो, चेतू साव, रॉबिन महतो, महादेव साव, सृष्टिधार महतो समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top