महिला दिवस पर कपुरिया में खेलकूद प्रतियोगिता
डीजे न्यूज, सिजुआ (धनबाद): अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को कपुरिया में खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। ग्रामीण फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर कपुरिया के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का उदघाटन मुखिया ममता देवी ने की। प्रतियोगिता में महिलाएं एक सौ मीटर रेस, एक किमी पैदल चाल, म्यूजिकल चेयर, गोला फेंक सहित अन्य स्पर्धाओं में भाग ले रही हैं। शाम को विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। महिला दिवस पर पहली बार आयोजित इस तरह के प्रतियोगिता में भाग लेकर ग्रामीण महिलाएं काफी उत्साहित दिख रही थी। सफल बनाने में संचालक रंजीत दसौंधी, दिनेश महतो, दारोगा अशोक महतो, धर्मेंद्र कालिंदी, शंभू महतो, ललित गोप, कार्तिक महतो, भागीरथ महतो, उत्तम गोप, रीता महतो, सोहराय महतो, तिलकु महतो आदि सक्रिय हैं।