बलियापुर की खबरें: सामाजिक कार्यकर्ता का निधन

Advertisements

बलियापुर की खबरें:

सामाजिक कार्यकर्ता का निधन

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): सावलापुर के सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर कुमार महतो का निधन रविवार को हो गया। वह 52 वर्ष के थे।   वह अपने खलिहान में साफ सफाई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी और वह वही गिर पड़े। कुछ देर बाद उनका निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी पुष्पा देवी, तीन पुत्री एवं एक पुत्र है। सभी का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना पाकर भाजपा नेत्री तारा देवी, द्विजपद महतो, धर्मेंद्र महतो आदि उनके आवास पहुंचे और शोक संतत परिजनों को ढांढस बंधाया।
—————————-
समस्याओं से अवगत हुए विधायक
बलियापुर: सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो रविवार को जनसंपर्क अभियान के तहत  पलानी पंचायत स्थित गुल्लूडीह पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक कर समस्याओं की जानकारी ली।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने गांव में व्याप्त पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य आदि समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने समस्याओं का निदान का आश्वासन ग्रामीणों को दिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top