Advertisements



समस्याओं से रूबरू हुए निवर्तमान पार्षद
डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): नगर निगम वार्ड संख्या छह के निवर्तमान पार्षद धर्मेंद्र महतो सोमवार को भेलाटांड़ के झोपड़पट्टी पहुंचे। वह ग्रामीणों से मिले और उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। ग्रामीणों ने नाले व गंदे पानी की समस्या से निवर्तमान पार्षद को अवगत कराया। उन्होने जल्द ही समस्या का निराकरण कराने का भरोसा दिया। उन्होंने तत्काल टीएसएफ अधिकारी को समस्या से अवगत कराकर निदान करने की बात कही।
मौके पर रमेश महतो, बबलू महतो, सोनु सिंह, झगरू महतो सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।
