




गोड्डा के भाजपा नेता घनश्याम कापरी नहीं रहें, शोक में डूबी पूरी पार्टी
डीजे न्यूज, दुमका :
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं जनसंघ के समय से ही संगठन को अपना जीवन समर्पित करने वाले घनश्याम कापरी के निधन से भाजपा परिवार मर्माहत है। उनका जाना न केवल सरैयाहाट प्रखंड बल्कि संपूर्ण गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के लिए अपूर्णीय क्षति है।
घनश्याम कापरी ने जीवनभर भाजपा की विचारधारा के प्रति निष्ठा, समर्पण और अनुशासन का परिचय दिया। उन्होंने पार्टी को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनके मार्गदर्शन और सादगीपूर्ण जीवन से अनेक कार्यकर्ता प्रेरित होते रहे हैं।
सोमवार को उनके निवास स्थान पर जाकर उनके परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी गई तथा इस दुख की घड़ी में हर संभव सहयोग और साथ देने का आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव कांत जी, गोड्डा जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा, जगदीश राय, अंजय सिंह, दोनों मंडल अध्यक्ष सुरेश मंडल एवं विनोद यादव सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा परिवार घनश्याम कापरी के प्रति अपनी गहरी श्रद्धांजलि अर्पित करता है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक-संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें।
