बिहार विधानसभा चुनाव: सात प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर रहीं झरिया विधायक रागिनी

Advertisements

बिहार विधानसभा चुनाव: सात प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर रहीं झरिया विधायक रागिनी

डीजे न्यूज, धनबाद: बिहार विधानसभा चुनाव में
एनडीए  प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कराने व उन्हें विजयी बनाने कों लेकर एनडीए  के वरिष्ठ नेता व विधायक लगातार प्रचार कर रहे हैं।
झरिया विधायक रागिनी सिंह को सात प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने की महती जिम्मेवारी दी गई है।
विधायक रागिनी आरा, शाहपुर, नवीनगर सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेंगी। इसी क्रम में नवीनगर से जदयू प्रत्याशी चेतन आनंद  के पक्ष में मतदान कराने को लेकर आयोजित सभा में  पूर्व सांसद आनंद मोहन के साथ विधायक रागिनी सम्मिलित हुई।


वही शाहपुर से भाजपा प्रत्याशी राकेश ओझा के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि उन्हें  पूर्ण विश्वास है कि बिहार की जनता इस बार सही नेतृत्व का चयन करेगी। राजग के सभी प्रत्याशियों  को भारी मतों से विजय बनाकर क्षेत्र के विकास की नई गाथा लिखेगी।

 

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top