Advertisements


























































समाज के उत्थान के लिए शिक्षा पर जोर

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): धनबाद जिला गोराय समाज की बैठक रविवार को खीलकनाली में हुई। अध्यक्षता लालजीत गोराय ने की। बैठक में समाज में व्याप्त कुरीतियो को दूर करने के समाज के उत्थान के लिए शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। जमशेदपुर से आए केंद्रीय अध्यक्ष शंभू गोराय, महासचिव गणेश गोराय एवं सरायकेला से आए सरत गोराय को लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
बैठक के दौरान आशीष गोराय को जिलाध्यक्ष एवं विवेक गोराय जिला सचिव मनोनीत किया गया। राजेश गोराय को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है। बैठक में समाज से जुड़े धनबाद जिला के विभिन्न प्रखंडों के लोग मौजूद थे।



