


गंगा गोशाला कतरास में 30 अक्टूबर से गोपाष्टमी महोत्सव,
11 दिवसीय महोत्सव की तैयारियां पूरी
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): श्री गंगा गोशाला कतरास-करकेंद में गोपाष्टमी महोत्सव की भव्य तैयारी की गई है। ग्यारह दिनों तक चलने वाले महोत्सव के पहले दिन 30 अक्टूबर गुरुवार को
501 गौ भक्तों के द्वारा गो-पूजन व गु्रुपूजन  किया जाएगा। यजमान के रूप में धनबाद सांसद ढुलू महतो व उनकी पत्नी सावित्री देवी शामिल होंगे। सुबह दस बजे मूर्ति घर का उदघाटन किया जाएगा। यह जानकारी नए सत्र के लिए निर्वाचित अध्यक्ष अनीष डोकानिया ने बुधवार को पत्रकारों को दी। गोशाला परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन अखण्ड सवालाख हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा।
वर्णपुर बाला जी धाम के महान संत संतोष भाई जी के सानिध्य में यह कार्यक्रम होगा, जो गो सेवा के प्रति पूरे जिले में आध्यात्मिक चेतना का संचार करेगा।
06 नवम्बर को श्री राणी सती दादीजी का मंगल पाठ, 07 नवम्बर को संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ, 08 नवम्बर को भजनों की अमृतवर्षा होगी। 09 नवम्बर को विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि कार्यक्रम का उदेश्य गोसेवा, संरक्षण व देखभाल है। महासचिव महेश अग्रवाल ने कहा कि गोशाला
आधुनिकीकरण की ओर है। सारे हिसाब किताब ऑन लाइन है। नये- नये भवनों का निर्माण अनवरत हो रहा है। गोशाला से निर्मित जैविक खाद की मांग बढ़ती जा रही है। सरकार को खाद आपूर्ति की जा रही है। किसान भी खरीद कर खेती में प्रयोग कर रहे हैं।
गौरक्षा प्रमुख कमलेश सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए  कहा कि गोशाला में स्वदेशी गायों का संरक्षण संवर्द्धन हो रहा है। गाय सिर्फ गोशाला तक हीं नहीं किसानों के खूंटे पर भी होनी चाहिए, तभी गोवंश बच पायेगा।
मौके पर सचिव दीपक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष डीएन चौधरी, निरीक्षक उदय वर्मा, पंकज सिन्हा, सुमित खंडेलवाल, तापस दे, डा. मधुमाला, विष्णु चौरसिया, मुखिया मो. अल्ताफ, मुखिया निरंजन गोप आदि मौजूद थे।
