रविवारीय ड्यूटी के मुद्दे पर संयुक्त मोर्चा की प्रबंधन के साथ वार्ता, समीक्षा करने का दिया भरोसा

Advertisements

रविवारीय ड्यूटी के मुद्दे पर संयुक्त मोर्चा की प्रबंधन के साथ वार्ता,

समीक्षा करने का दिया भरोसा

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद): रविवारीय ड्यूटी कटौती के मुद्दे को लेकर संयुक्त मोर्चा ने बुधवार को नॉर्थ साउथ तिसरा परियोजना पदाधिकारी संजीव कश्यप के साथ वार्ता की। परियोजना पदाधिकारी के कार्यालय में हुई वार्ता के दौरान मोर्चा नेताओं  ने रविवार कटौती होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रबंधन की ओर से कहा गया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश कटौती किया जा रहा है। इसके बावजूद मामले की समीक्षा करने का आश्वासन दिया गया।
मोर्चा के सुनील कुमार राय एवं सुजीत मंडल ने कहा कि पहले से परियोजना का मैनपॉवर कम हो गया है। कई मजदूरों को कुजामा एवं अन्य जगह ड्यूटी लगाया जा रहा है। वैसे कर्मियों को  उस परियोजना में रविवारीय ड्यूटी का लाभ मिलना चाहिए। मोर्चा नेताओं ने कहा कि बीते साल 9 जनवरी को कोयला भवन में हुई समझौता के दौरान उच्च प्रबंधन ने परियोजना बंद नहीं करने तथा इसका विस्तार करने का भरोसा दिया था, लेकिन यह नहीं हो रहा है। मौके पर वीरेंद्र पासी, धर्मेंद्र राय, महेंद्र देव, उज्जवल कुमार डे,  बंटी सिंह, धनंजय सिंह, केल्विन तिर्की, रितेश निषाद, संतोष मिश्रा, कन्हैया सिंह, उमेश सिंह, कृष्ण सिंह, तेज बेलदार आदि थे। इस संबंध में परियोजना पदाधिकारी संजीव कश्यप ने बताया कि रविवार को ड्यूटी के सवाल पर प्रबंधन की ओर से समीक्षा की जाएगी। इसके बाद निर्णय लिया जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top